नवविवाहिता गर्भवती की संदिग्ध मौत ने मचाई सनसनी

फतेहपुर के थाना क्षेत्र के सराय साबा नगरा गांव में एक नवविवाहिता गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई।मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।वहीं,घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, आखिर महेज 5 किलोमीटर की दूरी तय करने में पुलिस को क्यों लगे 12 घंटे यहां पर तो यही सवाल खड़ा होता है कि हथगाम थाना पुलिस की सारी टेक्नोलॉजी फेल है जानकारी के अनुसार,मृतका नेहा सैनी की शादी 5 मई 2025 को हथगाम थाना क्षेत्र के सराय साबा नगरा गांव निवासी शिवम सैनी पुत्र रामबाबू सैनी के यहाँ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी जिसमें मृतका नेहा सैनी के पिता हरिप्रसाद ने अपने हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया था परंतु मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल जान अतिरिक्त दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे रविवार रात मृतका नेहा सैनी की अचानक तबीयत बिगड़ने की परिजनों को सूचना मिली,लेकिन जब तक वे पहुंचे, युवती की मौत हो चुकी थी परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर जहर देकर बेटी की हत्या कर दी।घटना की जानकारी होते हुए भी पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा,जिसके चलते मायके पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई और न्याय की मांग की है जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के सराय साबा नगरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहिता 3 माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों का कहना है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मौत के घाट उतारा गया घटना हो जाने के 12 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा,जिससे मृतका नेहा सैनी के परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर कार्रवाई होती,तो शायद बेटी की जान बचाई जा सकती थी और यदि नहीं बचाई जा सकी बेटी की जान तो दहेज लोभियो की तत्काल हो सकती थी गिरफ्तारी एक और बेटी दहेज की आग में जल गई—अब और कब तक दहेज की भेदी पर चढ़ती रहेगी बेटियां समाज के लिए यह सिर्फ एक खबर नहीं,बल्कि एक करुण पुकार है।हर घर की बेटी जब दहेज की बलि चढ़ती है,तो इंसानियत शर्मसार होती है घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं पुलिस प्रशासन की देरी ने जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं मृतका नेहा सैनी के शव को विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है गांव में मातम पसरा मायके के आंगन में गूंजती करुण चीत्कारें प्रशासन की संवेदनहीनता खड़ी कर रही गंभीर सवाल

#FatehpurNews #DowryDeath #Hathgam #SaraisaabaNagla #JusticeForNehaSaini #UPNews #ShekharSiddiqui #FatehpurBreaking #StopDowrySystem


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *