सुलतानपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
भाजपा विधायक राजेश गौतम और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के बीच हुई वार्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में विधायक गौतम ने अखंडनगर थाने के एसओ दीपक कुशवाहा को नकारा बताते हुए तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी जनसमस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं और आम जनता परेशान है।
जानकारी के मुताबिक, विधायक मृतक उमा शंकर दुबे के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने कहा कि “नकारा एसओ जनता की भावनाओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं, ऐसे लोगों को जिम्मेदारी से हटाया जाना चाहिए।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक जन प्रतिनिधियों की सिफारिश पर नाकारा दरोगाओं को पोस्टिंग दे रहे हैं, जिससे पुलिस की साख पर बट्टा लग रहा है।
अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और पुलिस विभाग में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है।
