किचन के गैस सिलेंडर में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से टली बड़ी घटना।

मां खाना बना रही थीं, तभी अचानक भड़की लपटें ,

फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू।

जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव गांव में सोमवार सुबह एक घर के किचन में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घर के अंदर खाना बनाते समय लगी आग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, मंडराव निवासी सूर्यभान सिंह के घर में उनकी मां सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं और किचन में धुआं भर गया। लगभग आधे घंटे तक आग जलती रही, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि किचन का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसी समाजसेवी अनुज सिंह परिहार ने बताया कि खाना बनाते समय अचानक गैस चूल्हे में आग भड़क उठी थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

#FatehpurNews #Bindki #GasCylinderFire #MandrawVillage #FireBrigade #UPNews #Accident #ShekharSiddiqui #FatehpurBreaking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *