फतेहपुर में सड़क हादसा: जेसीबी की टक्कर से बाइक में लगी आग, भतीजा गंभीर रूप से झुलसा, चाचा को हल्की चोटें

बिंदकी क्षेत्र में सड़क मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, बाइक जलकर राख;

फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से टकराने के बाद एक बाइक में आग लग गई, जिससे बाइक सवार भतीजा गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसके चाचा को मामूली चोटें आईं।

घटना बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा नहर पुल के पास दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चखेड़ी थाना मलवा निवासी अमरजीत (35) अपने चाचा राजाराम (50) के साथ एकघरा गांव रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी ने अचानक बैक करते समय बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। दोनों सवार बाइक छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन अमरजीत आग की लपटों की चपेट में आ गया, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और घायलों को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। डॉक्टरों ने अमरजीत की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया।

हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। राजाराम ने बताया कि वे अपनी पुत्री की शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

#FatehpurNews #RoadAccident #JCBAccident #FireIncident #Bindki #UPNews #BikeFire #SeriousInjury #LocalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *