रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, हर गतिविधि पर रखी जा रही कड़ी नजर
अयोध्या में होने वाले आगामी ध्वजारोहण समारोह को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। खुफिया विभाग, बम निरोधक दस्ते और तकनीकी विशेषज्ञों की टीमें 22 दिन पहले ही अयोध्या पहुंच चुकी हैं। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण से लेकर वीआईपी सुरक्षा तक की विस्तृत योजना तैयार कर ली है।
सूत्रों के अनुसार, समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति की संभावना है, जिसके चलते पूरे शहर में सघन जांच और निगरानी शुरू कर दी गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हर क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति न बने।
#Ayodhya #UPNews #SecurityAlert #Dhvajarohan #AyodhyaPolice #Intelligence #UttarPradesh #Ramnagari #BreakingNews #FestivalSecurity
