गोरखपुर में मंच साझा करते हुए हुई दिलचस्प बातचीत
योगी आदित्यनाथ बने शक्तिशाली – गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सांसद व अभिनेता रवि किशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मंच पर दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। रवि किशन ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि “योगी जी आज इतनी बड़ी शक्ति इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में संयम, तप और अनुशासन को अपनाया है।”
इस पर पूरे हॉल में तालियां गूंज उठीं। लेकिन अगले ही पल सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए हल्के अंदाज़ में चुटकी ली— “रवि जी, ये बताइए… आप किस कैंब्रिज से पढ़े हैं?” इस पर मंच और दर्शक दीर्घा दोनों ठहाकों से भर उठे।
कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अनुशासित और सशक्त नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि सीएम की नेतृत्व शैली ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है। वहीं योगी ने भी मंच से कहा कि “रवि किशन न केवल अभिनेता हैं, बल्कि गोरखपुर की जनता से गहराई से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि हैं।”
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में योगी आदित्यनाथ का मज़ाकिया रूप देखकर लोग उनकी सादगी और सहजता की तारीफ कर रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ सभागार में किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच पर अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे।
