बैंक में भरोसा टूटा — इंडसइंड बैंक मैनेजर पर गबन और धोखाधड़ी का आरोप,
चार ग्राहकों ने दर्ज कराई FIR
आजमगढ़ जिले में इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक पर वित्तीय गड़बड़ी और धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। ताजा शिकायत में चार ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर ने उनके खातों से करोड़ों रुपये का लेनदेन दिखाकर करीब 40 लाख रुपये की ठगी की। इसके अलावा, बैंक रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करते हुए 15 लाख से अधिक की राशि का गबन करने का मामला भी सामने आया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्राहक ने अपने खाते में रकम कम होने की शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों से की। जांच के दौरान पता चला कि संबंधित प्रबंधक ने कई ग्राहकों से निवेश और लोन सेटलमेंट के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन वह रकम बैंक खाते में जमा नहीं की गई। जब अन्य ग्राहकों ने भी समान शिकायतें कीं, तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।
ग्राहकों की शिकायत पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रबंधक फरार चल रहा है और उसकी तलाश जारी है। वहीं, पीड़ित ग्राहकों का कहना है कि उन्हें अपने मेहनत की कमाई वापस पाने की उम्मीद है।
यह मामला जिले में बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाता है। लगातार दूसरे मामले में बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई से वित्तीय संस्थानों की साख पर भी असर पड़ा है।
#Azamgarh #IndusIndBank #BankFraud #UPCrime #EmbezzlementCase #FinancialScam #AzamgarhNews #UPPolice #BankManagerFraud #BreakingNews
