दंपति से मारपीट, लाखों के जेवरात लेकर फरार
फतेहपुर। जनपद में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बिंदकी तहसील के औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है, जहां रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में शातिर अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया।सूत्रों के अनुसार, चोर पहले एक घर में घुसे और वहां से कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। इसके बाद दूसरे घर में दाखिल होकर दंपति से मारपीट कर घायल कर दिया। तीसरे घर में चोरों ने छत का लोहे का जाल तोड़ने की कोशिश की, लेकिन गृहस्वामियों के शोर मचाने पर वे मौके से भाग निकले। ग्रामीणों के अनुसार, चोर करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। रात भर चली इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही औंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी, लेकिन पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। गांव के प्रधान और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
#FatehpurNews #Bindki #OungThana #RamPurVillage #Chori #UPCrime #FatehpurTheft #PoliceInvestigation #ShekharSiddiqui #UPNews
