डॉ. संग्राम यादव ने रूपाली पाठक के घर जाकर दी बधाई, ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा

विधानसभा अतरौलिया के लोकप्रिय एवं यशस्वी विधायक आदरणीय डॉ संग्राम यादव जी ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ से संबद्ध राजकीय महिला महाविद्यालय समदी की विज्ञान संकाय की छात्रा रही बिटिया रूपाली पाठक जिसने पूरे विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर महामहिम राज्यपाल महोदया जी के द्वारा एवं कुलपति महोदय के द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उसके घर जाकर उसे बधाई दिए एवं बिटिया के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उसी के साथ वहां उपस्थित समस्त जनमानस एवं ग्रामसभा के उपस्थित सम्मानित जन एवं रूपाली के परिवार के लोगों ने भी यशस्वी विधायक आदरणीय Dr. Sangram Yadav जी के प्रति इस ग्रामीण परिवेश में #राजकीय_महिला_महाविद्यालय_समदी_अहिरौला की स्थापना एवं उसका संचालन कराने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया । आपने यह महाविद्यालय की स्थापना कर उन बेटियों के लिए एक मिशाल पेश की है जो घर से बाहर जाकर पढ़ नहीं पाती थी आज क्षेत्र की बिटिया लोग पढ़ भी रही हैं एवं अन्य क्षेत्रों में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।


#RupaliPathak #DrSangramYadav #SamdiCollege #WomenEducation #AzamgarhNews #GoldenMedal #EducationForGirls #Empowerment #UniversityExcellence #GraminVikas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *