आजमगढ़ / अतरौलिया।
विधानसभा अतरौलिया के लोकप्रिय एवं यशस्वी विधायक डॉ. संग्राम यादव ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ से संबद्ध राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी की विज्ञान संकाय की छात्रा रूपाली पाठक के घर पहुंचकर उन्हें स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी।
रूपाली पाठक ने पूरे विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए उन्हें महामहिम राज्यपाल महोदया एवं कुलपति महोदय द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
डॉ. संग्राम यादव ने बिटिया रूपाली को सम्मानित करते हुए कहा कि,
“ग्रामीण क्षेत्र की बेटियाँ अब किसी से पीछे नहीं हैं। उनके सपनों को पंख देने का कार्य शिक्षा संस्थान करते हैं, और हमें गर्व है कि हमारी बेटियाँ आज समाज का नाम रोशन कर रही हैं।”
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं रूपाली के परिवार ने विधायक डॉ. संग्राम यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि #राजकीय_महिला_महाविद्यालय_समदी_अहिरौला की स्थापना ने क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा का नया मार्ग खोला है।
पूर्व में जो बेटियाँ घर से बाहर जाकर शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती थीं, वे अब स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।
विधायक ने रूपाली के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली बेटियाँ न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।
















